Entertainment

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ में भगवान चित्रगुप्त को मॉडर्न रूप में दिखाने पर अजय देवगन पर केस दर्ज

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ इस दिवाली पर रिलीज़ होने को तैयार है लेकिन इससे पहले ही ये फिल्म क्राइसिस से घिर चुकी है। दरअसल मूवी में अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त के किरदार में नजर आ रहे हैं। कुछ लोग मूवी के ट्रेलर को बहुत पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस बात से नाराज हैं कि फिल्म में भगवान चित्रगुप्त को मॉडर्न अवतार में दिखाया गया है।

कायस्थ समाज में भगवान चित्रगुप्त को आराध्य माना जाता है। कायस्थ समाज ने अपने आराध्य चित्रगुप्त का मजाक उड़ाने के आरोप में एक्टर अजय देवगन और डायरेक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की है।

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो जाती है और भगवान चित्रगुप्त के पास उनके कर्मों का लेखा जोखा होता है। इस सीन में अजय देवगन चित्रगुप्त के रोल में दिख रहे है। उनके द्वारा किए गए मजाक और आपत्तिजनक टिप्पणी पर नाराज जौनपुर के कायस्थ समाज ने अजय देवगन और फिल्म डायरेक्टर समेत 3 लोगों पर कोर्ट में शिकायत दर्ज करवा दी है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH