International

इस्लामिक स्टेट की मुसलमानों से अपील- इस्लाम की रक्षा के लिए भारत पर हमला करें

नई दिल्ली। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के मुसलमानों से अपील की है कि वो इस्लाम की रक्षा के लिए भारत पर हमला करें। आईएस ने कहा है कि भारत सरकार इस्लाम को लगातार निशाना बना रही है ऐसे में सभी मुसलमानों को एकजुट होकर भारत पर हमला करना चाहिए।

आईएस के प्रवक्ता अबु उमर-उल-मुजाहिर ने एक बयान जारी कर इस्लामिक स्टेट का मकसद भारत में इस्लाम की रक्षा करना है क्योंकि वहां सरकार की तरफ से लगातार इसे निशाना बनाया जा रहा है। मुजाहिर ने कहा- डर की वजह से मुसलमानों में अपने मजहब की रक्षा करने का जज्बा खत्म हो गया है। इनके अंदर अब अपने दुश्मन से भी लड़ने की ताकत नहीं बची है। मुजाहिर ने 32 मिनट का यह भाषण अरबी में जारी किया है। मुजाहिर की स्पीच में भारत के मुसलमानों को देश पर हमले के लिए भड़काया जा रहा है।

मुजाहिर ने वीडियो में भारत के मुसलमानों के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, फिलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर में रह रहे मुसलमानों को मिलकर भारत पर हमला करने की अपील की। अल मुजाहिर ने आतंकी संगठन की उन यूनिट्स की तारीफ की है, जिन्होंने अबुजा, नाइजीरिया और कांगो की जेल में बंद आतंकियों को छुड़ाने के लिए हमले किए थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH