Science & Tech.technical newsTop Newsमुख्य समाचार

गूगल प्ले स्टोर से गायब हुआ बच्चों का चहेता गेम Free Fire, जानिए क्या है वजह

लखनऊः Garena Free Fire अचानक App Store और Google Play Store से गायब हो गया है।रॉयलबैटल गेम फिलहाल iOS और Android दोनों ही प्लेटफॉर्म पर नजर नहीं आ रहा है। यह ऐप 12 फरवरी से ही दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है। हालांकि, इस बारे में गरीना ने कोई जानकारी नहीं दी है। Google Play Store और App Store से गेम के रिमूव होने पर गरीना आधिकारिक बयानजल्द ही जारी कर सकता है।

क्या बैन हो गया गेम?
हालांकि, Google Play Store पर गेम का मैक्स वर्जन यानी Free Fire Max उपलब्ध है, जबकिApp Store पर फ्री फायर या फ्री फायर मैक्स दोनों में से कोई सा भी गेम उपलब्ध नहीं है। इसकेबाद गेमिंग कम्यूनिटी में कई अफवाहें उड़ी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फैंस को लग रहा है कि PUBG Mobile की तरह ही इस गेम को भी BAN कर दिया गया है।

हालांकि, यह महज अफवाह है. क्योंकिक्यों न तो Garena न ही सरकार की तरफ से गेम के बैन होने की कोई जानकारी सामने आई है। यूजर्स को गेम डेवलपर्स की ओर से कोई बयान आने का इंतजार करना चाहिए। बता दें कि भले ही गेम Google Play Store और App Store पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन जिन यूजर्स ने पहले से Free Fire डाउनलोड किया है, वे इसे आसानी से खेल सकते हैं।

क्या है वजह?
कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह कोई टेक्निकल ग्लिच हो सकता है, जो लेटेस्ट अपडेट के बाद आया है। बता दें कि साल 2020 में भारत सरकार ने कई चीनी ऐप्स को सुरक्षा कारणों से बैन किया था, जिसमें PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite भी शामिल थे। खबर लिखे जाने तक इस मामले पर गरीना या फ्री फायर के किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।