Top NewsUttar Pradesh

सीएम मोहन यादव ने नक्सलियों को दी चेतावनी, कहा – सरेंडर कर दें, नहीं तो मार दिए जाएंगे

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन पहुंचे। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत घाट की सफाई की और शिप्रा नदी में स्नान के लिए डुबकी लगाई। इसके बाद मां शिप्रा की पूजा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत उन्होंने नक्सलियों को चेतावनी दे दी है कि सरेंडर कर दें, नहीं तो मार दिए जाएंगे। दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सीएम ने कहा कि 2026 तक नक्सलवाद समाप्त होगा। हम इस पर काम कर रहे है। बालाघाट और मंडला में लगातार नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाया गया और 10 से ज्यादा दुर्दांत नक्सली मारे भी गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता को सुरक्षित रखने के लिए लाल सलाम को समाप्त करने का संकल्प लिया है।

बता दें कि, 17 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नीमच पहुंचे थे। यहां पर सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तभी उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में साल 2026 में देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। इस प्रण को पूरा करने में सीआरपीएफ की अहम भूमिका होगी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH