RegionalTop News

सीएम मोहन यादव आज निकालेंगे तिरंगा यात्रा, बड़ा गणपति से शुरू होगी यात्रा

मध्य प्रदेश। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकी ठिकानों के साथ एयरबेस को उड़ा दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक सुरक्षा अभियान के चलते इंदौर में शुक्रवार को बड़ा गणपति से राजबाड़ा के बीच तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसमें मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव शिरकत करेंगे।

यात्रा को लेकर भाजपा ने गुरुवार को सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर लोगों को जुटाने की जिमेदारी सौंपी। इसके अलावा शहर के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल और व्यापारिक संगठनों की भी बैठक हुई, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने बताया, शाम 4 बजे बड़ा गणपति से यात्रा शुरू होगी जो राजबाड़ा पर खत्म होगी।

यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत मंच लगाए जाएंगे। व्यापारी संगठन बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने आयोजकों को अपने नाम व स्थान बता दिए हैं। इसके अलावा सामाजिक संगठन भी मंच लगा रहे हैं जिसमें मुस्लिम और बोहरा समाज के भी मंच रहेंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH