RegionalTop News

दादरी पहुंचे सीएम सैनी, एक पेड़ मां के नाम 2.0 मुहिम का किया आगाज

हरियाणा। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम मुहिम के दूसरे चरण का हरियाणा में वीरवार से आगाज हो गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह की मौजूदगी में चरखी दादरी से अभियान का आगाज किया। आयोजन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री इलेक्ट्रीक कार में सवार होकर दादरी पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अभियान की थीम प्लास्टिक मुक्त रहेगी और प्रदेश सरकार जल, वायु और मिट्टी के प्रदूषण को कम करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने चरखी दादरी में 5 इलेक्ट्रोनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया आयोजन को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के सभी परिवहन डिपो में वर्ष 2026 तक 450 नई इलेक्ट्रोनिक बसें शामिल की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि डीजल की एक बस 10 साल में डेढ़ लाख लीटर डीजल की खपत करती है और इससे प्रदूषण काफी बढ़ता है। इसके मद्देनजर अगले 5 सालों के अंदर हरियाणा परिवहन विभाग के बेडे में 30 प्रतिशत इलेक्ट्रोनिक बसें शामिल की जाएंगी। जल्द ही गुरूग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर, रोहतक, हिसार और पानीत नई इलेक्ट्रोनिक बसें भेज दी जाएंगी। आयोजन में सांसद धर्मबीर सिंह, दादरी विधायक सुनील सांगवान, बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास व रणसिंह पनिहार समेत भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी आदि मौजूद रहे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH