SportsTop NewsUttar Pradesh

नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को दिलाया सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ। नोएडा के डीएम सुहास एलवाई यथिराज ने टोक्यो पैरालिंपिक में इतिहास रचते हुए सिल्वर मैडल अपने नाम कर लिया है। सुहास फाइनल मुकाबले में फ्रांस के टॉप सीड शटलर लुकास मजूर से भिड़े, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हार के बाद भी उन्होंने सिल्वर मैडल अपने नाम कर लिया है। भारत का यह कुल 18वां मेडल है। उसने 4 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

उधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुहास को इस जीत पर बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, आज टोक्यो #Paralympics में @dmgbnagar सुहास एल. वाई. ने बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारतवर्ष की खेल प्रतिभा को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित किया है। समूचे देश को हर्षाने वाली यह अविस्मरणीय उपलब्धि अनेकानेक खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। आपको अनन्त शुभकामनाएं। जय हिंद!

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH