Entertainment

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने किया ज़बरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, फोटो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

मुंबई। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा को कौन नहीं जनत । अपने जोक्स से लोगों को हंसाने वाले कपिल ने अपना ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया है कि उनके फैन्स शॉक हो गए हैं। अपने ट्विटर अकाउंट पर कपिल ने अपनी एक पिक्चर शेयर की और साथ में लिखा ‘न्यू सीज़न, न्यू लुक’ #tkss #comingsoon

आपको बता दें कि कपिल अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के न्यू सीज़न को लेकर टीवी पर वापस आ रहे हैं। सभी को उनका ये शो बेहद पसंद है जिसमे वे और उनकी टीम मिलकर सेलेब्रिटीज़ के साथ हंसी-मज़ाक करते हैं। कपिल का यह शो 2016 में शुरू हुआ था और अब तक इसके 3 सीज़न आ चुके हैं। अब अपने चौथे सीज़न के आने से पहले कपिल ने अपने न्यू लुक से लोगों को चौंका दिया है।

अपनी इस तस्वीर में कपिल ने ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक जीन्स और वाइट कोट पहना हुआ है और वो साइड लुक देते नज़र आ रहे हैं। उनकी दाढ़ी की कटिंग भी अलग तरह से हुई हैं। पिक्चर में कपिल बहुत स्लिम और डैशिंग नज़र आ रहे हैं। उनके फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा- ‘हीरो लग रहे हो भाई’ तो वही दूसरे ने बोला ‘सुपर्ब’।

कपिल ने अपनी फिल्म ‘फिरंगी’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद काफी वेट गेन कर लिया था और वे 72 किलो से 92 किलो पर आ गए थे। वो समय उनके करियर का बेहद डिफिकल्ट टाइम थ। इसके बाद उन्होंने अपना वज़न थोड़ा काम कर लिया था पर अब कपिल वापस फिट एंड फाइन हो गए हैं और लगता है वे पूरी तरह से अपने शो के सीज़न 4 के साथ टीवी वापसी करने को तैयार हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH