NationalTop Newsमुख्य समाचार

देश में कोरोना का कोहराम, महज 8 दिनों में 10 हजार से 1 लाख हुए केस

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी एक बार फिर विकराल रूप लेती जा रही है। कई राज्यों की सरकारों में प्रदेशों में पाबंदियां लगा दी हैं। इसी के साथ एक बार फिर लोगों में कोरोना का खौफ आ गया है।

कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर में, भारत के दैनिक मामलों को 10,000 से 1 लाख को पार करने में सिर्फ आठ दिन लगे हैं। अगर आप इसकी तुलना पिछले साल की दूसरी लहर से करें, तो कोविड के मामलों को 10,000 की संख्या से 1 लाख के स्तर तक पहुंचने में 47 दिन लगे थे। 2020 में पहली कोविड लहर में, सार्स-सीओवी-2 वायरस को 10,000 कोविड मामलों से लगभग 1 लाख के स्तर तक पहुंचने में 103 दिन लगे थे।

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार तीन दिन में लगभग तीन गुनी हो गई है। चार जनवरी को दिल्ली में 5,481 मामले मिले थे और गुरुवार यानी छह जनवरी को 15,097 केस मिले हैं। गुरुवार को दिल्ली में छह संक्रमितों की जान गई। एक दिन पहले बुधवार को आठ लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले पूरे दिसंबर महीने में दिल्ली में कोरोना संक्रमण से सिर्फ नौ लोगों की जान गई थी। दिल्ली में संक्रमण की दर बढ़ कर 15.34 फीसदी हो गई है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH