Top NewsUttar Pradesh

पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए देश की तमाम दरगाहों में मांगी गई दुआ

नई दिल्ली। पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद देशभर से उनकी सलामती की दुआएं मांगी जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नई दिल्ली से लेकर मुंबई की दरगाहों में उनकी सलामती की दुआएं की गई।

शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन दरगाह में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद ने दुआ की तो वहीं मुंबई की हाजी अली दरगाह में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पीएम की सलामती की दुआएं की।

इस मौके पर हाजी अली दरगाह, मुंबई के साथ-साथ आज अजमेर शरीफ दरगाह सहित देश भर में विभिन्न धार्मिक एवं शैक्षणिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने मोदी की सेहत-सलामती और लम्बी उम्र के लिए दुआ मांगी।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH