Top NewsUttar Pradesh

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी के ASI सर्वे पर रोक लगाई, कल फिर होगी सुनवाई

नई दिल्ली| ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एएसआई सर्वे पर कल तक के लिए रोक लगा दी है। कल भी इस मामले की सुनवाई जारी रहेगी। कल सुनवाई होने तक यह स्टे बरकरार रहेगा| ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का आदेश आज शाम 5 बजे तक प्रभावी था|

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी के ASI के सर्वे पर 26 जुलाई शाम 5 बजे तक रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से इस बारे में निर्देश लेने को कहा कि सर्वेक्षण के दौरान एएसआई कोई उत्खनन कार्य कर रहा है या नहीं। इस पर सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि अभी खुदाई नहीं हो रही है। वैज्ञानिक सर्वे हो रहा है। कोर्ट के आदेश के हिसाब से सर्वे हो रहा है।

तब मुस्लिम पक्ष ने कहा था कि जब इसी तरह के मामले में पहले ही ASI सर्वे के आदेश पर रोक लगी है तो दूसरे मामले में ASI सर्वे की इजाजत कैसे दी जा सकती है। मुस्लिम पक्ष ने कहा कि आखिर इतनी जल्दी क्यों है? 15वीं शताब्दी से ये स्थान मस्जिद रहा है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH