NationalTop News

सिरसा में साइक्लोथॉन यात्रा हुई संपन्न, सीएम ने कहा – इस अभियान की थीम थी – ड्रग फ्री हरियाणा

हरियाणा। नशे के खिलाफ हरियाणा की जंग को एक और नई रफ्तार मिली है। आज सिरसा के साइक्लोथॉन 2.0 शहीद भगत सिंह स्टेडियम से निकली गई और यह यात्रा जिले के अलग-अलग इलाकों से होते हुए ओढ़ा में संपन्न हुई। इस यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।

हरियाणा को नशे से मुक्त करने के संकल्प के साथ साइक्लोथॉन 2.0 आज सिरसा में नई ऊर्जा के साथ रवाना हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद साइकिल चलाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, और संत समाज का आशीर्वाद लेकर इस जन अभियान की अगुवाई की। मुख्यमंत्री ने जिले के सरपंचों से भी मुलाकात की। सरपंचों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अभियान की थीम थी – ड्रग फ्री हरियाणा। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने मानस पोर्टल बनाया है, जिससे कोई भी व्यक्ति गोपनीय रूप से नशे की जानकारी दे सकता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा किसानों और जवानों की धरती है। यहां नशे का कोई काम नहीं है। साइक्लोथॉन 2.0 का हर एक पहिया नशे के खिलाफ जनजागृति का प्रतीक है। हमने ठाना है – नशे को जड़ से खत्म करना है। जो गांव नशा मुक्त होंगे, उनके सरपंचों को सम्मानित किया जाएगा। हम सबने मिलकर तय किया है कि अपने गांव को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाएंगे। ये साइक्लोथॉन हमारे लिए प्रेरणा है। नशे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए योजना बनाई है। एसएचओ की जिम्मेवारी तय की गई है,6 स्टेटों का ग्रुप बनाया है ताकि मिल कर काम कर सके।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH