Regional

दिल्लीः मुखबिरि के शक में बदमाशों के दो गुट आपस में भीड़े, तीन बदमाश हुए घायल

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में मुखबिरी के शक में बदमाशों के दो गुटो में आपस में झड़प शुरू हो गई। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे के ऊपर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के तीन बदमाश घायल हुए है। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोगों इकट्ठा हो गए। जिसके बाद दोनों ही गुटों के बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल बदमाशों को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घायल बदमाशों से पूछताछ कर भागे हुए बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास करने में जुटी हुई है।

 

पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान शेरखान, मुन्ना और वसीम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गुट के बदमाश ट्रेन में लूटपाट करते हैं। शेरखान और बादशाह खान के गुटों में काफी पुरानी रंजिश है। एक गुट के बदमाश की गिरफ्तारी होने से दूसरे गुट पर मुखबिरी का शक किया जाता है।

 

बृहस्पतिवार को शेरखान कैलाश नगर स्थित अपने घर के बाहर वसीम के साथ खड़ा था। इसी दौरान बदमाश खान अपने साथी मुन्ना व अन्य के साथ वहां पहुंचा। दोनों गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बादशाह ने कुल्हाड़ी से शेरखान और वसीम पर हमला कर दिया। जबकि शेरखान ने मुन्ना पर चाकू से वार कर दिया। पकड़े जाने के डर से सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।