BusinessCity Newsलखनऊ

डॉ. विवेक बिंद्रा के मोटिवेशन से गूंजा लखनऊ का मेगा बिजनेस इवेंट

शहर में 12 अप्रैल को आयोजित “BOUNCE BACK” मेगा बिजनेस इवेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह कार्यक्रम गोल्डन ब्लॉसम रिजॉर्ट, लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बिजनेस ओनर्स, कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स एवं स्टार्टअप फाउंडर्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बिजनेस ग्रोथ, प्रभावी मार्केटिंग, टीम बिल्डिंग और सेल्स स्ट्रेटजी पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उनके विचारों ने उपस्थित लोगों को अत्यंत प्रेरित किया।

इस आयोजन में लखनऊ सहित आसपास के जिलों से विभिन्न कॉरपोरेट्स एवं नए स्टार्टअप्स की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिससे प्रतिभागियों को नेटवर्किंग और सीखने का बेहतर अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के आयोजक BYET Events and Tours के अनुसार, इस इवेंट को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप्स को मजबूत बनाना एवं आसपास के व्यवसायियों को ग्रोथ की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था, जिसमें यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा।

आयोजकों ने बताया कि यह लखनऊ का पहला ऐसा भव्य आयोजन रहा, जिसने बिजनेस एवं प्रोफेशनल ग्रोथ को एक ही मंच पर सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को प्रतिभागियों द्वारा काफी सराहा गया और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की अपेक्षा जताई गई।

 

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH