NationalTop News

कल्याण में भीषण सड़क हादसा: डंपर-इको कार की टक्कर में 11 की मौत, एक गंभीर घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के कल्याण में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कल्याण-मुरबाड मार्ग पर रायता पुल के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, इको कार में कुल 12 यात्री सवार थे और वाहन मुरबाड की ओर जा रहा था। जैसे ही कार कल्याण के पास रायता पुल के नजदीक पहुंची, सामने से आ रहे डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH