EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

मशहूर गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज कर सकती है ‘बैटमैन’ से शादी, जानिए पूरी ख़बर

अमेरिकाः इन दिनों शादी का मौसम चल रहा है और आम लोगों के साथ साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी एक के बाद एक शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। अक्सर किसी ना किसी सितारे की शादी की तस्वीरें वायरल हो जा रही हैं तो वहीं कुछ सितारों की शादी की चर्चा हो रही है। हालांकि अगर ऐसा हाल बॉलीवुड का है तो वहीं हॉलीवुड के सितारे भी इस मामले में पीछे नहीं है। इन दिनों हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं।

बेन एफ्लेक से शादी पर जेनिफर ने दिया जवाब

पिछले काफी समय से वह बैटमैन फेम बेन एफ्लेक को डेट कर रही हैं। दोनों को पार्टीज, इवेंट , रेड कार्पेट के अलावा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते भी देखा गया है। अक्सर दोनों दुनिया के सामने प्यार जताते हैं नजर आते हैं। अब ऐसे में जेनिफर से यह भी सवाल पूछ लिया गया है कि क्या वह जल्द ही बेन एफ्लेक से शादी कर सकती हैं।

जेनिफर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मैरी मी का प्रमोशन कर रही हैं। ऐसे में फिल्म और निजी जिंदगी में दिख रही समानता को देखते हुए उनसे सवाल कर दिया गया कि क्या वह शादी करने वाली हैं। इस पर जेनिफर ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि मैं ऐसा करुंगी। आप मुझे जानते हैं मैं एक रोमांटिक इंसान हूं। मैंने पहले भी कई बार शादी की है’।

आगे जेनिफर ने कहा कि, ‘मैं अभी भी पूरी तरह से हैप्पिली एवर ऑफ्टर में विश्वास रखती हूं। अब जेनिफर के इस तरह जवाब देने से फैंस अनुमान लग रहे हैं कि वह और बेन जल्द ही शादी की खुशखबरी सुना सकते हैं।

गौरतलब है कि बेन और जेनिफर ने साल 2002 में एक दूसरे को डेट किया था और दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन दो साल बाद दोनों अलग हो गए थे। अब एक बार फिर दोनों एक दूसरे के करीब आ गए हैं और दोनों के बीच की केमेस्ट्री पर फैंस भी फिदा हैं।

जेनिफर इससे पहले तीन बार शादी कर चुकी हैं। उन्होंने 1997 में ओजानी नोआ से शादी की थी जो एक साल बाद टूट गई थी। इसके बाद उन्होंने क्रिस जुड से साल 2001 में शादी की थी जो दो साल बाद टूट गई थी। जेनिफर ने तीसरी शादी मार्क एंथोनी से साल 2004 में रचाई थी और 10 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था।

 

=>
=>
loading...