Uncategorized

गोरखपुर कचहरी में पिता ने अपनी बच्ची से रेप के आरोपी की गोली मारकर की हत्या

गोरखपुर। गोरखपुर में शुक्रवार की दोपहर दीवानी कचहरी गेट पर एक पिता ने अपनी बच्ची से रेप के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी इसी केस में पेशी पर आया था। इस दौरान बच्ची का पिता भी वाहन मौजूद था। बच्ची के पिता ने आरोपी को देखते ही उसपर गोली चला दी। हालांकि गोली उसके बगल से निकल गई। इसके बाद पिता ने दौड़ाकर आरोपी को गोली मार दी। पुलिस वाले उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मारे गए व्‍यक्ति का नाम दिलशाद हुसैन बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वह बिहार का रहने वाला था। बताया जा रहा है पीड़ित लड़की के पिता ने उसकी हत्‍या की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार दिलशाद हुसैन कचहरी में एक वकील से मिलने आया था। इसी दौरान कचहरी के मेन गेट पर उसे गोली मार दी गई। आरोप है कि इस दौरान मौके पर कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे जो गोली चलते ही भाग खड़े हुए। हत्‍या के बाद एक शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वो पीड़ित लड़की का पिता है।

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की वकीलों से बहस भी हुई। लोग घटना के वक्‍त मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के भाग खड़े होने का आरोप लगा रहे थे। जबकि वकील कचहरी परिसर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था का सवाल उठा रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH