NationalTop Newsमुख्य समाचार

गांधी जयंतीः राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी बापू को श्रृद्धांजलि

दिल्लीः आज महात्मा गांधी की जयंती है, जिसे पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाती है। 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के ही दिन हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म भी हुआ था। इस दिन को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म  2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। महात्मा गांधी को बापू के नाम से भी जाना जाता है।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अलावा देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी होती है।आज गांधी जयंती के मौके पर बापू को पूरा देश नमन कर रहा है। महात्‍मा गांधी की जयंती के खास अवसर पर हर साल  राजघाट स्थित गांधी समाधि स्थल पर सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

=>
=>
loading...