InternationalTop News

जर्मनी ने रूस के लिए अपना एयर स्पेस किया बंद, यूक्रेन को देगा 1000 एंटी टैंक हथियारों के साथ अन्य सैन्य साजो सामान

नई दिल्ली। यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई के बीच जर्मनी ने घोषणा की है कि वह रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर देगा। ऐसा करने के बाद जर्मनी यूरोपीय देशों की उस सूची में शामिल हो जाएगा जिन्होंने पहले ही रूसी एयरलाइनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा जर्मनी यूक्रेन को सैन्य सहायता भी मुहैया करवाएगा। जर्मनी के चांसलर कार्यालय ने ऐलान किया कि वो यूक्रेन में ‘जल्द से जल्द’ 1,000 एंटी टैंक हथियार और 500 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भेजेगा।

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा, ‘यूक्रेन पर रूस का हमला एक अहम मोड़ है. युद्ध के बाद व्यवस्था को खतरा होगा. ऐसी स्थिति में हमारा कर्तव्य है कि पूरी क्षमता के साथ व्लादिमीर पुतिन की सेना के खिलाफ रक्षा करने में यूक्रेन की मदद की जाए।

वहीं, शुक्रवार को पोलैंड ने भी यूक्रेन को सैन्य मदद भेजी थी। पोलैंड के राष्ट्रपति मारिउज़ ब्लेस्ज़्ज़ाक ने इस संबंध में शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा- हम गोला-बारूद के साथ यूक्रेन को अपना काफिला सौंपते हैं, जो वहां पहुंच चुका है। हम यूक्रेनियन का समर्थन करते हैं, हम एकजुट होकर खड़े हैं और रूसी आक्रमण का दृढ़ता से विरोध करते हैं।

गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन पर गुरुवार को हमला बोला था और आज जंग का तीसरा दिन है। इन दिनों में तबाही की कई तस्वीरें सामने आई। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण में हजारों लोग मारे गए हैं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH