Uttar Pradesh

गुरु तेग बहादुर जी गुरु के रूप में हम सबके लिए आराध्य हैं: सीएम योगी

लखनऊ। गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 401वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी के चार साहिबजादों ने देश व धर्म के लिए स्वयं का बलिदान कर दिया था। प्रधानमंत्री जी ने ‘वीर बाल दिवस’ की घोषणा करके वर्तमान पीढ़ी को देश व धर्म के लिए किस भाव के साथ हमें कार्य करना है, उसकी एक नई प्रेरणा प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि विगत वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘वीर बाल दिवस’ की घोषणा की थी। यह दिवस भारत के इतिहास के उन स्वर्णिम क्षणों की ओर हमारा ध्यान आकर्षित करता है, जिससे धर्म व देश सेवा से कभी भी अपने मार्ग से विचलित न होने की प्रेरणा मिलती है। हम मंगल ग्रह तक की यात्रा कर रहे हैं। नए-नए अनुसंधान हो रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से दुनिया बहुत आगे बढ़ चुकी है, लेकिन इस सबके साथ हमें याद रखना होगा कि इतिहास को विस्मृत कर हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

सीएम योगी ने कहा कि इतिहास के गौरवशाली क्षण हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। इतिहास में हुईं गलतियां हमें उसे सुधार करने का एक अवसर प्रदान करती हैं। गुरु तेग बहादुर जी एक आध्यात्मिक पुंज हैं। गुरु के रूप में हम सबके लिए आराध्य हैं। उन्होंने देश-धर्म व कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए खुद का बलिदान कर दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH