Science & Tech.technical newsTop Newsमुख्य समाचार

ज्ञान की बातः बेहतर इंटरनेट सिग्नल के लिए इस जगह पर रखे अपना वाई-फाई राउटर

लखनऊः घर में इंटरनेट कनेक्शन के लिए वाई-फाई राउटर बहुत ही अहम गैजेट होता है। यदि आप घर से काम कर रहे हैं तो एक बेस्ट इंटरनेट कनेक्शन का होना बहुत जरूरी है। आप में से कई लोगों के घर पर वाई-फाई राउटर होगा। कुछ लोगों का राउटर तो अच्छे से काम कर रहा होगा, लेकिन कुछ लोगों को अपने राउटर से शिकायत होगी। आमतौर पर गलत जगह पर राउटर के रखे जाने के कारण कनेक्टिविटी की समस्या होती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको वाई-फाई राउटर की बेस्ट पोजिशन के बारे में बताएंगे।

वाई-फाई राउटर को जमीन या फर्श पर रखने से बचें
वाई-फाई राउटर से मिलने वाली स्पीड पर मेटल या कांक्रीट जैसे दीवार की आड़ का असर होता है, इसलिए ये जरूर देख लें की वाई-फाई राउटर की राह में कोई रोड़ा न आ रहा हो। साथ ही इस राउटर को जमीन पर रखने से बचना चाहिए।

राउटर के सामने कोई बाधा ना हो
राउटर को किसी ऐसी जगह पर ना रखें, जहां पहले से ही बहुत सारे सामान रखे हों। वाई-फाई राउटर के पास कोई मेटल का सामान नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह सिग्नल को प्रभावित करता है।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से दूर रखें
वाई-फाई राउटर को किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के पास ना रखें। टीवी, बेबी मॉनिटर ब्लूटूथ हेडसेट, फ्रीज जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान से राउटर को दूर रखें। आपको पहले के मुकाबले बेहतर सिग्नल मिलेगा।

वाई-फाई पर लगे एंटीना को सीधा रखें
आमतौर पर सभी राउटरों पर बाहरी साइड में एंटीना लगे होते हैं जिन्हें एडजस्ट करके सिग्नल सुधारे जा सकते हैं। कई बार ये एंटीना झुके होते हैं जिन्हें सीधा खड़ा करने से सिग्नल सही आते हैं।

वाई-फाई राउटर को जमीन या फर्श पर रखने से बचें
वाई-फाई राउटर से मिलने वाली स्पीड पर मेटल या कंक्रीट जैसे दीवार की आड़ का असर होता है, इसलिए ये जरूर देख लें की वाई-फाई राउटर की राह में कोई रोड़ा न आ रहा हो। साथ ही इस राउटर को जमीन पर रखने से बचना चाहिए।

 

=>
=>
loading...