Sports

श्रीलंका से हार के बाद अर्शदीप पर भड़के हार्दिक पांड्या, कहा- नो बॉल किसी भी फॉर्मेट में अपराध है

नई दिल्ली। श्रीलंका ने दूसरे टी 20 में टीम इंडिया को 16 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। टीम की इस हार के बाद हार्दिक पांड्या ने अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी पर उन्हें जमकर लताड़ लगाई। दरअसल अर्शदीप ने इस मैच में कुल 5 नो बॉल फेंक दी। टीम इंडिया की हार में अर्शदीप का ओवर बड़ा कारण बना। इस मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अर्शदीप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

हार्दिक ने मैच के बाद कहा, ”आपका दिन खराब हो सकता है लेकिन बेसिक्स से दूर नहीं जाना चाहिए। इस स्थिति में यह बहुत कठिन होता है। पहले भी उन्होंने कई बार नो-बॉल फेंकी हैं। मैं उन्हें दोष नहीं दे रहा लेकिन नो बॉल किसी भी फॉर्मेट में अपराध है।” हार्दिक के इस बयान से एक बात तो साफ है कि वो अर्शदीप की गलती से काफी नाराज थे।

हार्दिक ने मैच के बारे में आगे बातचीत करते हुए कहा, ”गेंदबाजी और बल्लेबाजी, पावरप्ले में हमारी दोनों ही चीज खराब रहीं। हमने बुनियादी गलतियां कीं जो हमें इस स्तर पर नहीं करनी चाहिए। मूल बातें सीखना चाहिए जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। सूर्या ने चार नंबर पर शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे मैच में अपना डेब्यू कर रहे राहुल त्रिपाठी ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की। इस पर कप्तान हार्दिक ने कहा, ”जो कोई भी टीम में आता है- आप उन्हें ऐसी भूमिका देना चाहते हैं जिसमें वे सहज हों।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH