मुंबई। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हीरोपंती 2 के कलेक्शन में रविवार को रफ्तार देखने को मिली है। हीरोपंती ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 6 करोड़ का रहा। तीसरे यानी रविवार के दिन हीरोपंती ने 8 से 10 करोड़ की कमाई की है।
ट्रेड पंडितों के अनुसार, अगर फिल्म ईद तक टिकी रहती है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करेगी और इसकी स्थिर वृद्धि को देखते हुए, यह निश्चित रूप से एक अच्छे कलेक्शन की ओर अग्रसर है।
टाइगर श्रॉफ को लंबे समय से बड़े पर्दे पर न देखकर उनके फैंस की बेचैनी बढ़ती जा रही थी आखिरकार टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 जब 2,500 स्क्रीन पर रिलीज हुई, तो इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
फिल्म साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी है और इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में हैं।




