लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में उ.प्र. की एयर कनेक्टिविटी विश्व स्तरीय हो रही है। नए उत्तर प्रदेश के नए गौतमबुद्धनगर के जेवर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उसकी एक झांकी है। अब प्रदेश में पर्यटन और औद्योगिक अवस्थापना को नए पंख मिलेंगे तो रोजगार व निवेश के अवसर बढ़ेंगे।उच्च शिक्षा के लिए उ.प्र. के विद्यार्थियों को अपने गृह क्षेत्र से पलायन न करना पड़े, डबल इंजन की भाजपा सरकार यह सुनिश्चित कर रही है। गौतमबुद्धनगर के जेवर में ₹8.68 करोड़ लागत का राजकीय महाविद्यालय तथा ₹9.42 करोड़ लागत का राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज, इसी विचार के विस्तार हैं।
सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अब निर्धन अपने इलाज के खर्च से चिंतामुक्त हुआ है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी की कृपा से ‘आयुष्मान भारत’ के अंतर्गत उ.प्र. के 07 करोड़ नागरिकों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। अकेले जेवर क्षेत्र में ही 18,246 लोग इस सुविधा के धारक हैं। कोरोना की विभीषिका के मध्य निःशुल्क खाद्यान्न की ‘डबल डोज’ भाजपा की डबल इंजन की सरकार में ही संभव थी। प्रदेश के करोड़ों लोगों के साथ गौतमबुद्ध नगर के जेवर में 71,828 परिवार बगैर भेदभाव के इससे लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पावन रामगंगा नदी की अनेक सहायक सरिताओं की पुनीत धाराओं से आच्छादित और शिक्षा के आलोक से दीप्त जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में मुझे आज ‘जन-संवाद’ का सौभाग्य प्राप्त होगा। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के कर्मठ और राष्ट्रवादी जनमानस से संवाद हेतु मैं उत्साहित हूं। पावन रामगंगा नदी की अनेक सहायक सरिताओं की पुनीत धाराओं से आच्छादित और शिक्षा के आलोक से दीप्त जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में मुझे आज ‘जन-संवाद’ का सौभाग्य प्राप्त होगा। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के कर्मठ और राष्ट्रवादी जनमानस से संवाद हेतु मैं उत्साहित हूं। ‘सभी को मिले पक्का घर और जन-जन बनें आत्मनिर्भर, यही भाजपा का संकल्प है। मुरादाबाद में ‘PM आवास योजना’ के तहत वंचित, दुर्बल व गरीब की खुशहाली हेतु ₹73.57 करोड़ की लागत से आवासों का निर्माण कराया है। हमने मुरादाबाद की जनता के स्वप्नों को साकार किया है।




