NationalTop News

दुनिया को धर्म की राह दिखा रहा भारत, रखें श्रद्धा-दान और त्याग की भावना: RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत

सहारनपुर। उप्र के सहारनपुर जनपद के सरसावा में आज श्री कृष्ण मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में सर संघचालक डॉ.मोहन भागवत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस कार्यक्रम में देश भर से साधु-संत भी जुटे। इस अवसर पर RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत में एक विशेषता है कि वह पूरी दुनिया को धर्म की राह दिखा रहा है।

भागवत ने कहा कि भारत में एक विशेषता है कि वह पूरी दुनिया को धर्म की राह दिखा रहा है। भले ही पंथ ओर सम्प्रदाय अलग अलग हों, लेकिन काम सभी एक ही कर रहे हैं। धर्म सभी को जोड़कर रखता है। धर्म शाश्वत है, अगर यह खत्म हुआ तो सृष्टि भी खत्म हो जाएगी इसलिए कुशलतापूर्वक कार्य करें। कभी भी अपने अंदर अंहकार मत लाओ। पवित्रता जरूरी है। भगवत गीता में भारत के जीवन का निचोड़ है। व्यक्ति को श्रद्धा, दान और त्याग की भावना रखनी होगी। जो भी करो वह उत्तम होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जीवन मे आने वाली परिस्थितियों से भागना नहीं है, इनका मुकाबला करो। यदि भाग गए तो जिंदा होते हुए भी मौत के समान है। प्रकृति के साथ चले, यह धर्म की आवश्यकता है। दुनिया मे ऐसे भी लोग हैं जो दुष्ट हैं, उनसे घबराना नहीं है। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। सभी को साथ लेकर चले।

देवबंद में भी बना देंगे श्री कृष्ण मंदिर

वहीं आचार्य कारंजेकर बाबा ने कहा कि हमने देवबंद में श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग के मंत्री से जमीन मांगी है। उन्होंने वहां पर जमीन दिलाने का आश्वासन दिया है अगर जमीन मिलती है तो हम देवबंद में भी श्री कृष्ण मंदिर बना देंगे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH