NationalTop News

कुपवाड़ा में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपावड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम किया है। अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। सेना की चिनार कोर ने बताया कि कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना और पुलिस ने एक विशेष सूचना पर सयुंक्त अभियान चलाया। सीमा पार से हो रही घुसपैठ को विफल किया गया है।

यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मौके पर ऑपरेशन अभी जारी है। वहीं, कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में नियंत्रण रेख के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। अभी ऑपरेशन चल रहा है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH