National

NDA को टक्कर देगा INDIA, विपक्ष के गठबंधन को मिला नया नाम

नई दिल्ली। विपक्ष ने अपने गठबंधन के नए नाम का ऐलान कर दिया है। ये गठबंधन NDA को टक्कर देगा। विपक्ष के इस नए गठबंधन का INDIA होगा। INDIA यानी नाम इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इनक्लूसिव अलायंस।

2024 के चुनाव में इंडिया अब एनडीए को टक्कर देगा। जानकारी के मुताबिक, बैठक में नाम के समेत 6 अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई है. इसमें सीट शेयरिंग और चुनाव की रणनीति पर बातचीत हुई है. नाम ऐलान होने के बाद कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा जीतेगा- INDIA. वहीं, टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ-ब्रायन ने ट्वीट किया चक दे इंडिया.

गौरतलब है कि साल 2024 के चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। सोमवार को बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक की शुरुआत हो चुकी थी। आज इस बैठक का दूसरा चरण है, जिसमें तमाम पार्टियों के नेता जुड़े हैं। कांग्रेस की अगुवाई में बेंगलुरू में ये 2 दिन की बैठक हो रही है।

एक तरफ विपक्ष की महागठबंधन की बैठक चल रही है, वहीं दूसरी तरफ एनडीए की भी आज अहम बैठक है। इस बैठक में 38 दलों के पहुंचने की पुष्टि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH