SportsTop News

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से की सगाई

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की। कुलदीप यादव उस भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं जो इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड जाने से पहले उन्होंने इंगेजमेंट कर ली।

कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका के साथ उनकी सगाई लखनऊ में हुई। वंशिका इस वक्त LIC में काम कर रही हैं। कुलदीप यादव की सगाई में रिंकू सिंह समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी शिरकत की। वंशिका, कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं। अपनी सगाई से पहले कुलदीप यादव आईपीएल 2025 में खेल रहे थे। इस सीजन में वो दिल्ली कैपिटल्स टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे जिसका सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो गया था।

30 साल के कुलदीप यादव ने आईपीएल 2025 में खेले 14 मैचों में अपनी टीम दिल्ली के लिए कुल 15 विकेट लिए थे जबकि इस सीजन में उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा। कुलदीप ने इस लीग में अब तक खेले 98 मैचों में कुल 102 विकेट लिए हैं। कुलदीप यादव पिछले 4 साल से दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। इस सीजन के लिए दिल्ली ने उन्हें 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH