SportsTop News

RCB की विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़, 7 की मौत

बेंगलुरु। आईपीएल 2025 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लेकिन इस जश्न के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद अफरातफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।

गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह टीम की 18 वर्षों की आईपीएल यात्रा में पहली खिताबी जीत है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH