NationalTop News

भारतीय मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर जारी की चेतावनी, 50 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। गुरुवार (12 जून) को दिल्ली में पारा 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही गर्म हवाओं से लोगों को भारी परेशानी हो सकती है। बुधवार के दिन भी दिल्ली में जमकर गर्मी थी। दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों में तापमान 40.9 से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने बताया कि शाम 5.30 बजे दिल्ली का आयानगर 45 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका रहा। हालांकि, इस दौरान लोगों को महसूस होने वाली गर्मी इससे भी ज्यादा थी। बुधवार को दिल्ली में लोगों को पारा 50 डिग्री के पार महसूस हुआ।

बुधवार को दिल्ली में उष्मा सूचकांक खतरनाक 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उष्मा सूचकांक वह तापमान है, जो गर्म हवा में मौजूद नमी के चलते मानव शरीर को महसूस होता है।

बुधवार को दिल्ली के किस इलाके में कितनी गर्मी

आयानगर: 45 डिग्री सेल्सियस

पालम: 44.5 डिग्री सेल्सियस

रिज: 43.6 डिग्री सेल्सियस

पीतमपुरा: 43.5 डिग्री सेल्सियस

लोधी रोड: 43.4 डिग्री सेल्सियस

मयूर विहार: 40.9 डिग्री सेल्सियस

सफदरजंग: 43.3 डिग्री सेल्सियस

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH