NationalTop News

भारतीय रेलवे करने जा रही है ये 7 बड़े बदलाव, जानें नए नियम

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट 8 घंटे पहले तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। इस बारे में भारतीय रेलवे का बयान भी सामने आया है। भारतीय रेलवे ने कहा, ‘रेलवे बोर्ड ने प्रस्थान से आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। 14:00 बजे से पहले प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए, चार्ट पिछले दिन 21:00 बजे तैयार किया जाएगा।

भारतीय रेलवे के मुताबिक, ‘नई PRS (यात्री आरक्षण प्रणाली) प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुकिंग की अनुमति देगी। भारतीय रेलवे 1 जुलाई, 2025 से IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर केवल प्रमाणित उपयोगकर्ताओं को ही तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति देगा।’

भारतीय रेलवे के मुताबिक, ‘जुलाई, 2025 के अंत से तत्काल बुकिंग के लिए OTP-आधारित प्रमाणीकरण किया जाएगा। प्रमाणीकरण उपयोगकर्ता के डिजिलॉकर खाते में उपलब्ध आधार या किसी अन्य सत्यापन योग्य सरकारी ID का उपयोग करके किया जाना चाहिए।

प्वाइंटर्स में जानिए, क्या बदलाव होने वाले हैं?

पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम में बदलाव करेगा रेलवे
अब 4 घंटे की जगह 8 घंटे पहले बनेगा आरक्षण चार्ट
1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के नियम बदलेंगे
वेरिफ़ाइड यूज़र्स ही बुक कर सकेंगे तत्काल टिकट
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए OTP ज़रूरी होगा
सरकारी ID के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट
OTP वेरिफ़िकेशन से ही बुक होगा तत्काल टिकट

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH