लखनऊ। शुक्रवार को सीएम योगी के आवास के बाहर बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन् फानन में बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और छानबीन की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को फर्जी बम की सूचना दी गई थी। एहतियात के तौर पर आसपास के सभी इलाकों में चेकिंग की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फोन कर बम की सूचना दी थी। फिलहाल उसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा
आलाधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर पहुंचे एलआईयू टीम और गौतमपल्ली इंस्पेक्टर ने इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है।




