International

पाकिस्तान: पेशावर की मस्जिद में बम धमाका, 46 लोगों की मौत

नई दिल्ली। पाकिस्तान का पेशावर शहर शुक्रवार को एक भीषण बम धमाके से दहल उठा। यहां के कोचा रिसालदार इलाके में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद के अंदर हुए आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य घायल हो गए।

पुलिस और बचावकर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं, जबकि घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया जा रहा है। लेडी रीडिंग हॉस्पिटल (एलआरएच) के प्रवक्ता ने कहा, “10 घायलों की हालत गंभीर है।”

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार धमाका नमाज के दौरान हुआ। मीडिया को दिए एक बयान में, केपी के मुख्यमंत्री बैरिस्टर मुहम्मद अली सैफ के सलाहकार ने पुष्टि की कि विस्फोट शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ था।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH