SportsTop News

IPL 2026: रियान पराग का वायरल वीडियो बना विवाद की वजह, ड्रेसिंग रूम में वेपिंग के आरोप

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वह मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते नजर आए।

यह घटना पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान की बताई जा रही है। राजस्थान की पारी के 16वें ओवर में कैमरा जैसे ही ड्रेसिंग रूम की ओर गया, रियान की हरकतों ने लोगों का ध्यान खींच लिया। वीडियो में उन्हें कश लेते और धुआं छोड़ते हुए देखा जा रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने वेपिंग के आरोप लगाने शुरू कर दिए। दरअसल, वेप एक तरह की इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट होती है, जिस पर भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 के तहत प्रतिबंध लगाया गया है। इसके उल्लंघन पर जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है।

इस विवाद के बाद माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस मामले में कार्रवाई कर सकता है। आईपीएल में ड्रेसिंग रूम को नो-स्मोकिंग जोन घोषित किया गया है और तंबाकू से जुड़े सभी उत्पादों पर सख्त पाबंदी है। नियमों का उल्लंघन करने पर चेतावनी, जुर्माना या प्रतिबंध जैसी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। मैच में रियान पराग ने 16 गेंदों पर 29 रन बनाए। टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH