Science & Tech.technical newsTop News

कंप्यूटर और लैपटॉप की इन शॉर्टकट कीज को जानना जरूरी, जानिए पूरी ख़बर

लखनऊः कंप्यूटर या लैपटॉप आज के समय में लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। हर दिन इनसे आपका पाला पड़ना ही है। सॉफ्टवेयर कंपनियों में तो इनके बिना काम ही नहीं हो सकता। इसके अलावा लगभग सभी तरह की कंपनियों में आजकल कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल हो रहा है। बहुत से लोग अपने पर्सनल यूज के लिए भी लैपटॉप खरीद लेते हैं।

ये कोई बहुत महंगा नहीं है, बल्कि अब तो 15-20 हजार रुपये में भी लैपटॉप आदि मिल जाते हैं। हो सकता है आपके पास भी लैपटॉप हो और आप उसका खूब इस्तेमाल भी करते होंगे, लेकिन क्या आप उसके सभी शॉर्टकट कीज के बारे में जानते हैं? दरअसल, अधिकतर लोग कुछ ही शॉर्टकट कीज के बारे में जानते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन शॉर्टकट कीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

Ctrl+Insert 

किसी टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए आमतौर पर लोग Ctrl+C का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे, जो यह जानते होंगे कि Ctrl+Insert के इस्तेमाल से भी किसी टेक्स्ट को कॉपी किया जा सकता है।

Alt+F4

क्या आप जानते हैं Alt+F4 से आप क्या कर सकते हैं? शायद नहीं जानते होंगे। दरअसल, इस शॉर्टकट Key की मदद से आप किसी भी प्रोग्राम को बंद कर सकते हैं और साथ अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को शटडाउन भी कर सकते हैं।

Window + D 

यह एक ऐसा शॉर्टकट की है, जिसकी मदद से आप सीधे डेस्कटॉप पर पहुंच सकते हैं।

Shift+Insert 

आमतौर पर लोग किसी भी कॉपी हुए टेक्सट को पेस्ट करने के लिए Ctrl+V का इस्तेमाल करते हैं, जबकि आप Shift+Insert के इस्तेमाल से भी किसी टेक्सट को कहीं भी पेस्ट कर सकते हैं।

Ctrl+Y

कई बार कंप्यूटर या लैपटॉप पर लोगों से कुछ गलतियां हो जाती हैं, ऐसे में वे Ctrl+Z का इस्तेमाल कर undo कर लेते हैं, लेकिन शायद ही आप ये जानते होंगे कि Ctrl+Y के इस्तेमाल से आप undo को redo भी कर सकते हैं।

 

=>
=>
loading...