Regional

जम्मू-कश्मीर: घर में मृत मिले एक ही परिवार के पांच लोग, बिजनौर के रहने वाले थे सभी

श्रीनगर । बुधवार को एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने किराए के मकान में मृत पाए गए है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में इस घटना के बाद ही इलाके में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने बताया कि, तीन बच्चों समेत 5 सदस्यों का परिवार जम्मू में मृत पाए गए हैं। मृतक परिवार उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला था।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बुधवार को पुलिस ने बताया कि ये परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा के एक किराए के मकान में माजिद अंसारी अपने परिवार के साथ रहते थे।

बुधवार को उनके पड़ोसियों ने उन्हें और उनके परिवार को आवास में बेहोश पाया। पड़ोसियों ने वहां के स्थानीय डॉक्टरों की तुरंत मदद ली और उन्हें मौके पर बुलाया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया गया।

दम घुटने से मौत होने की आसंका

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि चिकित्सकीय जांच में संभावना जताई गई है कि इन पांचों सदस्यों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। इस परिवार की मौत ठंड से बचाव के लिए जलाई गई अंगीठी से निकले धुएं से दम घुटने के कारण हुई है। पुलिस ने पूछताछ की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पांच सदस्यों के इस परिवार की मौत के पीछे का कारण क्या है।

मृतकों की हुई पहचान

परिवार के पांच सदस्यों की पहचान भी हो गई है। अन्य मृतकों की पहचान माजिद अंसारी (35), उनकी पत्नी सोहाना खातून (30) और उनके तीन बच्चों फैजान (4), अबू जर (3) और एक नवजात शिशु के रूप में हुई है। कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश से करालपोरा में काम के सिलसिले में आया था यह परिवार।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH