City NewsRegional

जालंधर में लाइव कबड्डी मैच के दौरान कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

नई दिल्ली। पंजाब के जालंधर में सोमवार को एक मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक कबड्डी खिलाड़ी का नाम संदीप नंगल अंबिया है। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान ही कबड्डी खिलाड़ी का कुछ लोगों से विवाद हो गया था, जिसके बाद हमलावर वहां से चले गए। कुछ देर बाद 10 से 12 की संख्या में आए हमलावरों ने संदीप पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उनको करीब 8 गोलियां लगी।

बताया जा रहा है कि जालंधर में सोमवार की शाम जब कबड्डी मुकाबला खेला जा रहा था, उस समय अचानक अंधाधुंध गोलियां चलनी शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान मुकाबला खेल रहे कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल को कई गोलियां लगीं, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई।

घटना के बाद पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। इधर इलाके में तनाव न फैले इसको लेकर भारी पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH