NationalUttar Pradesh

यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी- ऐसी फिल्म बनती रहनी चाहिए

लखनऊ। सीएम योगी के आदेश के बाद विवेकअग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हो गई है। मूवी यूपी से पहले गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक में टैक्स फ्री घोषित हो चुकी है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया है।

इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी भी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में फिल्म कश्मीर फाइल्स पर चर्चा करते नजर आएं। पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए, क्योंकि ऐसी फिल्में सच को समाने लेकर आती है। पीएम ने कहा कि एक लंबे समय तक जिस सच को छुपाने की कोशिश की उसे सामने लाया जा रहा है, जो लोग सच छुपाने की कोशिश करते थे वो आज विरोध कर रहे हैं.

बता दें कि कश्मीर फाइल्स’ में कश्मीरी पंडित पुष्करनाथ के किरदार में अनुपम खेर, ब्रह्मा दत्त के रूप में मिथुन चक्रवर्ती, कृष्ण पंडित के रूप में दर्शन कुमार, राधिका मेनन के रूप में पल्लवी जोशी, श्रद्धा पंडित के रूप में भाषा सुंबली और फारूक मलिक उर्फ ​​बिट्टा के रूप में चिन्मय मंडलेकर नजर आ रहे हैं ।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH