EntertainmentTop News

बिग बॉस 15 को लेकर एक बार फिर ट्रोलर्स का शिकार हुए करन जौहर और शमिता शेट्टी

मुंबईः बॉलीवुड के सितारे अक्सर अपनी बातों को लेकर ट्रोल होते हुए नज़र आते है, इसी के चलते अब ग्लैमरस एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी तीसरी बार बिग बॉस में मौक मिलने की वजह से चर्चा में है। वही दूसरी ओर दिव्या अग्रवाल जोकि बिग बॉस ओटीटी की विनर रह चुकी है, उन्हे बिग बॉस सीजन 15 में मौका न मिलने की वजह से नामी प्रोड्यूसर व डायरेक्टर करन जौहर को भी एक बार फिर नेपोटिस्म के लिए ट्रोल किया जा रहा है। ये बात सभी को पता है की करन जौहर सेलिब्रिटी चाइल्ड एक्टर्स को अपनी फिल्मों में लेते है, जिसके चलते आए दिन करन के उपस सावल उठाए जाते है।

करन जौहर के नेपोटिस्म के मुद्दे को लेकर जब दिव्या अग्रवाल से पूछा गया तो एक्ट्रेस कहती है कि ऑडियंस ने अगर मुझे पसंद किया है, तो वो याद रखेंगे। भले वो ओटीटी हो या फिर कलर्स, वो याद रखेंगे। अब जो भी बायस्डनेस कहलो उसको यह सब तो जिंदगी में चलता रहता है।

बिग बॉस ओटीटी की विनर रह चुकी दिव्या अग्रवाल से जब ये सवाल पूछे गए की वो करन के शो पर उनके साथ हुए बिहेवियर के बारे में क्या कहना चाहती है? तो साफ तौर पर दिव्या ने कहा कि अक्सर नेपोटिस्म होता आया है, तो ये मेरे लिए सप्राइजिंग नहीं है। बहरहाल शो के अंत तक कारन ने मुझे समझने की कोशिश  की और कहा, दिव्या एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं, ये मेरे लिए काफी है। इसके बाद दिव्या ने कहा कि अगर उन्हें बिग बॉस 15 का ऑफर आता  है, तो वो जरूर शो में कन्टेंस्टन्ट बनकर जाना चाहेगी , ये मौका वो नहीं  खोना चाहती क्योंकि  वो शो में सलमान खान से मिलने के लिए एक्साइटेड  हैं।