मुंबई। इस समय सोशल मीडिया पर एक वर्ग ऐसा है जो आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट की मुहीम चला चला है। आमिर के बाद अब इसपर करीना का रिएक्शन आया है।
करीना कपूर खान ने कहा- ऐसा हो रहा है क्योंकि आज हर किसी की एक आवाज है। अलग अलग प्लेटफॉर्म हैं. हर किसी का विचार है। तो इसलिए, अगर ऐसा होने जा रहा है तो आपको कुछ चीजों को इग्नोर करना सीखना होगा। वरना आपके लिए जीना मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से मैं इसे गंभीरता से नहीं लेती।
करीना ने आगे कहा, ”मैं बस वो पोस्ट करती हूं जो मैं करना चाहती हूं. मेरे लिए ऐसा है कि ये एक मूवी है जो रिलीज होने जा रही है और हर किसी के अपने विचार होंगे। बस इतना ही। अगर फिल्म अच्छी है, तो मुझे विश्वास है कि ये किसी भी चीज से आगे निकल जाएगी। काफी हद तक, रिएक्शंस भी अच्छे होंगे। मुझे लगता है कि अच्छी फिल्में किसी भी चीज से आगे निकल जाएंगी।




