National

फॉर्म हाउस के बाथरूम में गिरे केसीआर, हड्डियां टूटीं, अस्पताल में चल रहा इलाज

मुंबई। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस के प्रमुख के चंद्रशेखर राव को अपने फॉर्म हाउस में गिरने से चोट आई है। पूर्व सीएम 7 दिसंबर की रात में एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए थे। उन्हें यशोदा अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में हड्डी टूटने की बात सामने आई है।

आपको बता दें कि तेलंगाना के विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) को हार का सामना पड़ा है। इसके बाद पूर्व सीएम केसीआर अपने फॉर्महाउस चले गए, जहां दो दिन पहले उन्होंने पार्टी के विधायकों के साथ मीटिंग की थी और हार के पीछे के कारण जानने की कोशिश की।

इसके बाद फॉर्महाउस से खबर आई है कि केसीआर गुरुवार की रात को अपने बाथरूम में गिर पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल का कहना है कि केसीआर की हड्डी टूट गई है और गारू में चोट आई है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH