EntertainmentTop News

सुशांत सिंह की तरह ही सिद्धार्थ शुक्ला ने तोड़ा अपने चाहने वालों का दिल, छोड़ गए अपनी यादें

टीवी इंडस्ट्री ने आज अपना एक और अनमोल सितारा खो दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला के असमयिक निधन से आज बिलकुल वैसा ही महसूस हो रहा है जैसा कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर हुआ था। दोनों ही अभिनेताओं ने अपनी छोटी सी ज़िन्दगी में बड़ा मुकाम हासिल किया था। बहुत दुःख होता है जब कोई सितारा यूं सितारा बन जाता हैं।

दोनों ही सितारे कम उम्र में ही दुनिया छोड़कर चले गए। टीवी की दुनिया से दोनों ने पहले अपनी पहचान बनाई और उसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा। सुशांत ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से पहचान बनाकर अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया था तो वहीं सिद्धार्थ ने बालिका वधू से लोगों के दिलों पर राज किया था।

 

दोनों ही अपने काम को लेकर बेहद जुनूनी थे। दोनों ही फिटनेस के शौकीन थे। लेकिन कौन जानता था कि कामयाबी के शिखर पर मौजूद ये दोनों सितारे एक दिन अचानक दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे और सभी के जुबां पर सिर्फ  एक ही शब्द रह जायेंगे ”यकीन नहीं हो रहा”।

दोनों ही सितारों की कामयाबी लोगों के लिए मिसाल और प्रेरणा से भरपूर थी। दोनों ही ज़मीन से जुड़े हुए थे और आखिरी सांस तक लोगों के चहेते बने रहे। अगर उनके फैंस की बात करे तो कोई भी इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहा है कि इतने फीट और जिंदादिल इंसान की अचानक कैसे मौत हो सकती है। उनके फैंस का रो-रोकर बुरा हाल है।

=>
=>
loading...