Top NewsUttarakhand

उत्तराखंड में शराब हुई महंगी: 1 अप्रैल से बोतलों पर ₹5–₹20 तक बढ़े दाम

उत्तराखंड में आज यानी 1 अप्रैल से शराब के दाम बढ़ गए हैं। आबकारी विभाग ने हर बोतल पर ₹5 से ₹20 तक की वृद्धि लागू की है। बढ़ोतरी भले ही मामूली हो, लेकिन अब उपभोक्ताओं को शराब खरीदने के लिए पहले से अधिक खर्च करना पड़ेगा। दरअसल, राज्य सरकार ने तीन साल की नई आबकारी नीति लागू की है, जिसके तहत हर साल कीमतों में हल्की बढ़ोतरी तय की गई है। यह नीति 2028 तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद नई नीति बनाई जाएगी।

पिछले साल राज्य में शराब की बिक्री में करीब 5.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। खासकर होली और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान बिक्री में बड़ा उछाल देखा जाता है। वहीं, 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच क्रिसमस और नए साल के मौके पर 225 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी, जिसमें कुल 1,53,782 कार्टन की बिक्री दर्ज हुई।

राज्य में करीब 700 शराब की दुकानें संचालित हैं, जो सरकार के राजस्व में अहम योगदान देती हैं। इस वर्ष सरकार ने आबकारी विभाग से 5000 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है। नई नीति का फायदा दुकानदारों को भी मिला है। अब तीन साल के लिए लाइसेंस मिलने से उन्हें कारोबार की बेहतर योजना बनाने में मदद मिल रही है और बार-बार की कागजी प्रक्रिया से राहत भी मिली है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH