यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी, ससुर और दो सालों की की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई।
वारदात के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आसपास के लोग पहुंचे तो चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी दामाद ने यह हत्या अपनी पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर की है। आसपास के लोगों और परिजनों ने बताया कि वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था।
किसी बात को लेकर झगड़े के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद वह गुस्से में रात को ससुराल पहुंच गया और इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान गोविंद पवार के रूप में हुई है।




