मुंबई। शाहिद कपूर के कार कलेक्शन में 19 दिसंबर को एक और नई कार एड हो गई है। एक्टर ने हाल ही में नई ब्लैक मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 खरीदी है। मर्सिडीज मेबैक इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज ने शाहिद कपूर और मीरा कपूर की नई मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसके जरिए कपल के घर नई कार के वेलकम की जानकारी मिली है।
बता दें, एक्टर ने साल 2022 में मर्सिडीज Maybach S580 खरीदी थी, जिसकी कीमत 2.8 करोड़ के आसपास थी। अब एक और मर्सिडीज एड हो गई है। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है।, जिसे मर्सिडीज Maybach के ऑफिशियल पेज मेबैक इंडिया ने शेयर की। फोटो में देख सकते है शाहिद और मीरा हाथ में गुडीज लिए गाड़ी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि शाहिद कपूर की इस शानदार कार की कीमत 3.5 करोड़ रुपए है। मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600अपने शानदार फीचर्स और शानदार प्रेजेंस के लिए जानी जाती है। शाहिद कपूर से पहले रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और नीतू कपूर के पास भी मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 है।




