Top NewsUttar Pradesh

LPG के दाम में बड़ा झटका, कमर्शियल सिलेंडर 3 हजार पार, अखिलेश यादव का सरकार पर तंज

1 मई को LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है, जिससे महंगाई का असर और गहरा गया है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 993 से 994 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद कई शहरों में इसकी कीमत 3 हजार रुपये के पार पहुंच गई है।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बढ़ी इस कीमत के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए लिखा कि सिलेंडर महंगा नहीं होता, बल्कि रोटी और थाली महंगी होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि 1000 रुपये बढ़ाने के बजाय 7 रुपये कम करके सरकार किस पर एहसान जता रही है।

 

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़कर 2,078.50 से 3,071.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में सबसे ज्यादा 994 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 3,202 रुपये पहुंच गई है। मुंबई में सिलेंडर 2,031 रुपये से बढ़कर 3,024 रुपये हो गया है, जबकि चेन्नई में यह 2,246.50 रुपये से बढ़कर 3,237 रुपये हो गया है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे फिलहाल स्थिर हैं।

कमर्शियल सिलेंडर के साथ ही 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर के दाम में भी 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये में मिलेगा। कीमतों में इस भारी उछाल के बाद महंगाई को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और गरमाने के आसार हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH