RegionalTop News

हिमाचल प्रदेश के सोलन में बड़ा सड़क हादसा, नालागढ़ में पलटी रोडवेज बस, 40 लोग घायल, सीएम ने राहत कार्य तेज करने की अपील

सोलन। हिमाचल प्रदेश में सोलन के नालागढ़-स्वरघाट मार्ग पर सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां सरकाघाट डिपो की हिमाचल रोडवेज की बस गोलाजमाला के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 44 यात्री सवार थे जिनमें से 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ लोग गंभीर रूप से भी घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने के चलते पलट गई।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर घटनाओं को चिंताजनक बताते हुए राहत कार्य तेज करने की अपील की है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH