NationalTop News

नाहरगढ़ जैविक उद्यान की बाघिन रानी ने पांच शावकों को दिया जन्म

देश में पहली बार किसी बाघिन ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। यह ऐतिहासिक क्षण जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में दर्ज हुआ है, जहां बाघिन रानी ने तीन नर और दो मादा शावकों को जन्म दिया। दो महीने की निगरानी और देखरेख के बाद अब इन नन्हे शावकों को मां रानी के साथ कराल में छोड़ दिया गया है। पर्यटक अब मानसून के मौसम में रानी और उसके शावकों का दीदार कर सकेंगे। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि रानी ने 27 अप्रैल को इन शावकों को जन्म दिया था। इसके बाद से ही सभी को विशेष निगरानी में रखा गया था। अब दो महीने पूरे होने पर इन्हें कराल में लाया गया है, जहां ये प्राकृतिक वातावरण में मां के साथ समय बिता रहे हैं।

डॉ. माथुर ने बताया कि पांचों शावकों को बीमारियों से बचाने के लिए पहले टीके लगाए गए और फिर जेंडर की पहचान की गई। इनमें से दो शावक सफेद और गोल्डन मेल हैं, जबकि दो अन्य गोल्डन शावक फीमेल हैं। अब अगस्त में इन्हें बूस्टर डोज भी दी जाएगी।पहली बार बाहर आए शावक, पर्यटकों के लिए खास आकर्षण रानी और उसके पांचों शावकों को कराल में छोड़ने के बाद अब ये पहली बार पिंजरे से बाहर खुले में नजर आए हैं। मानसून की फुहारों में मिट्टी में खेलते और मां के साथ उछलते-कूदते शावक अब नाहरगढ़ पार्क के मुख्य आकर्षण बनते जा रहे हैं। वन विभाग द्वारा इन पर विशेष निगरानी भी रखी जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH