City NewsUttar Pradesh

वृंदावन में डीएम का चश्मा ले भागा बंदर, बाद में फ्रूटी देने पर माना

लखनऊ। मथुरा के वृंदावन में रविवार को एक अजीब नजारा देखने को मिला। यहां एक बंदर डीएम का चश्मा छीनकर भाग गया। घटना के समय डीएम नवनीत सिंह चहल श्री बांकेबिहारी मंदिर की गलियों में भ्रमण कर रहे थे। तभी एक बंदकर आया और उनके चेहरे पर झपट्टा मारकर भाग गया।

अब चश्मा डीएम साहब का था तो वहां मौजूद अधिकारी भी इस जुगत में लग गए कि किसी तरह बंदर से चश्मा छुड़ाकर वापस डीएम साहब को दिया जाए। अधिकारियों ने जी तोड़ कोशिश की लेकिन मकान की रेलिंग पर बैठा बंदर चश्मा देने को तैयार न हुआ।

अधिकारियों ने बंदर को कई तरह का लालच दिया लेकिन वो टस से मस न हुआ। काफी देर तक यह क्रम चलता रहा। इसके बाद फ्रूटी देने पर

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH