International

यूक्रेन में अभी भी फंसे हैं 16 हजार से अधिक भारतीय छात्र

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मंगलवार देर रात को यूक्रेन से उत्तराखंड के 28 और छात्र दिल्ली एयरपोर्ट के जरिए देश लौटे है। छात्रों को उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इसके अलावा में कुछ छात्र मुंबई एयरपोर्ट के जरिए भी भारत लौटे हैं।

मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुष्कर सिंह धामी ने देर रात विदेश से लौटे स्टूडेंट्स से बात भी की।

रूस के आक्रमण के चलते यूक्रेन में पैदा हुए हालात के बीच वहां रह रहे विद्यार्थियों मैं डर का माहौल है तथा उनके परिजन भी यहां परेशान हैं। बता दें कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध में यूं तो भारत के 16 हजार से अधिक विद्यार्थी फंसे हुए हैं। इनमें से नैनीताल की भी चार विद्यार्थी शामिल हैं।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH